6 दिसंबर 2013 - 20:30
सीरिया में फ़ौज और आतंकवादियों के बीच भीषण झड़पें

विश्सनीय सूत्रों नें सीरिया में फ़ौज और आतंकवादियों के बीच भीषण झड़पों की ख़बर दी है। रिपोर्ट के अनुसार सीरिया में सक्रिय आतंकवादियों और फ़ौज के बीच कल रात दमिश्क़ के पास के क्षेत्र मअलूला में भीषण झड़पें हुईं।

विश्सनीय सूत्रों नें सीरिया में फ़ौज और आतंकवादियों के बीच भीषण झड़पों की ख़बर दी है। रिपोर्ट के अनुसार सीरिया में सक्रिय आतंकवादियों और फ़ौज के बीच कल रात दमिश्क़ के पास के क्षेत्र मअलूला में भीषण झड़पें हुईं।इन झड़पों में होने वाले जानी व माली हानि के विषय में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। दूसरी तरफ़ हलब पर हथियारबंद आतंकवादियों के मीज़ाइल हमले में 20 लोगों की मौत हो गई जबकि 30 लोग घायल हो गए हैं।हलब शहर पर यह मीज़ाईल हमला ऐसे समय में किया गया है जब फ़ौज को देश के विभिन्न क्षेत्रों में आतंकवादियों के ख़िलाफ़ लड़ाई में महत्वपूर्ण सफलता मिल रही है। हिम्स शहर में भी सीरियन फ़ौज और आतंकवादियों के बीच लड़ाई के समाचार हैं और फ़ौज नें हिम्स के कुछ क्षेत्रों से आतंकवादियों का सफ़ाया कर दिया है।